RBSE 12th Result 2026: 31 मार्च को जारी होगा 12वीं परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

post 1260 (1)

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे घोषित करेगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर से वर्चुअल माध्यम के जरिए बोर्ड मुख्यालय से जुड़कर रिजल्ट जारी करेंगे। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा:-

इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में करीब 9.10 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट:-

आमतौर पर राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम मई के अंत या जून की शुरुआत में जारी होता है, लेकिन इस बार मार्च में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इसे बोर्ड के सबसे तेज परिणामों में गिना जा रहा है। इससे पहले 24 मार्च 2026 को 10वीं का परिणाम जारी कर बोर्ड ने नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

ऐसे देखें RBSE 12वीं का रिजल्ट:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘RBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) चुनें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।