RBSE 10th Result 2026: 10वीं कक्षा के परिणाम पर बड़ा अपडेट, रिजल्ट जारी होने की उलटी गिनती शुरू
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर अब इंतजार खत्म होने के करीब है। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकता है। इधर 10वीं के छात्र भी अपने परिणाम को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिजल्ट को लेकर संकेत दिए हैं।
बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए छात्रों को सलाह दी है कि वे ‘RBSE Class 10th Result 2026’ देखने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। वहीं बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी रिजल्ट को लेकर जानकारी दी है। उनके अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम लगभग 20 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है।
बोर्ड के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा:-
इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि 12वीं कक्षा से पहले 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन के अनुसार सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और संभावना जताई जा रही है कि 20 मार्च तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।