RBSE 10th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा; ऐसे हुआ खुलासा

post 607 (1)

RBSE 10th Exam 2026: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा; ऐसे हुआ खुलासा

RBSE 10th Exam 2026: राजस्थान के धौलपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन चौंकाने वाला मामला सामने आया। तगावली स्थित परीक्षा केंद्र पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्र को डमी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया। दोस्ती निभाने के लिए वह अपने पड़ोसी की जगह पेपर देने पहुंचा था, लेकिन उसकी यह कोशिश उसे कानूनी पचड़े में ले आई।

गुरुवार को जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी व्यवस्थाएं की गई थीं। इसी दौरान तगावली केंद्र पर ड्यूटी कर रहे शिक्षक को एक परीक्षार्थी की पहचान पर संदेह हुआ। प्रवेश पत्र की फोटो और छात्र के चेहरे में अंतर नजर आने पर जांच की गई। हस्ताक्षर मिलान में भी गड़बड़ी सामने आई।

सख्ती से पूछताछ करने पर नाबालिग ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया।

कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया छात्र मूल अभ्यर्थी का पड़ोसी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और बोर्ड नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।