Rajasthan: प्रेमिका के परिवार संग जाने पर युवक ने थाने में उठाया खौफनाक कदम; मचा हड़कंप

post 633 (1)

Rajasthan: प्रेमिका के परिवार संग जाने पर युवक ने थाने में उठाया खौफनाक कदम; मचा हड़कंप

पाली। सुमेरपुर थाने में शनिवार को एक युवक द्वारा एसिड पीने की घटना से हड़कंप मच गया। युवक सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत सुमेरपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर पहले पाली और फिर जोधपुर रेफर कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर के अनुसार, युवक करीब एक माह पहले अपने क्षेत्र की एक युवती को साथ लेकर चला गया था। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। करीब एक महीने बाद दोनों वापस लौट आए। शनिवार को युवती के बयान दर्ज किए जाने थे, जिसके लिए दोनों अपने-अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे।

युवती ने परिवार संग जाने की जताई इच्छा:-

थाने में युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की बात कही और उनके साथ रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर युवक ने यह कदम उठा लिया।

बाथरूम में जाकर पी लिया एसिड:-

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती के जाने के बाद युवक थाना परिसर के बाथरूम में गया, जहां उसने एसिड पी लिया।। कुछ ही देर बाद बाहर आकर उसने पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। यह सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।

हालत स्थिर, इलाज जारी

पुलिसकर्मी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सुमेरपुर से पाली और फिर जोधपुर रेफर किए गए युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।