Rajasthan: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ आज, CM भजनलाल राजस्थान की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के तोहफे
Rajasthan News: सिरोही, अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार प्रदेशवासियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सिरोही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित करेंगे।
ग्राम उत्थान शिविरों का होगा शुभारंभ:-
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को पांचवीं किस्त की राशि जारी की जाएगी। साथ ही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के अंतर्गत 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों का भी औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।
इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ:-
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना तथा निर्माण श्रमिकों और किसानों को कृषि आदान अनुदान सहायता की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे।


