Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 445 नई बसें, जानिए आपके जिले को कितनी बसें मिलेंगी? पढ़े पूरी खबर

post 540 (1)

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 445 नई बसें, जानिए आपके जिले को कितनी बसें मिलेंगी? पढ़े पूरी खबर

Bikaner: निजी बस ऑपरेटरों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राजस्थान रोडवेज अब अपने बेड़े के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। विभाग ने 445 नई बसों को अनुबंध आधार पर शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत बीकानेर जिले को 20 नई बसें आवंटित की जाएंगी।

नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी और इन्हें लंबी दूरी के साथ-साथ व्यस्त और प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और सफर पहले की तुलना में अधिक सुगम व आरामदायक बनेगा। लंबे समय से बसों की कमी का सामना कर रही रोडवेज को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सेवा विस्तार की रूपरेखा:-

नई बसों के शामिल होने से फेरे बढ़ेंगे और समयबद्ध संचालन को मजबूती मिलेगी। जिन रूटों पर अभी निजी बसों का दबदबा है, वहां भी रोडवेज अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। साथ ही, बंद पड़े कई रूटों पर दोबारा बस संचालन बहाल किया जाएगा।

इन जिलों को इतनी बसें मिलेंगी:-

बीकानेर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ को 20, आबू रोड, श्रीगंगानगर, शाहपुरा, वैशालीनगर, फलौदी, लोहागढ़ सात-सात, अजयमेरु, धौलपुर, फालना, हिंड़ौन, श्रीमाधोपुर, सीकर, झालावाड़ को 10-10, सवाई माधोपुर 13, अजमेर 12, अलवर छह, अनूपगढ़, राजसमंद आठ-आठ, बांसवाड़ा 12, बारां 12, बाड़मेर 2, ब्यावर को 22 बसें मिलेंगी।

इसके अलावा भीलवाड़ा को 12, बूंदी और चित्तौड़गढ़ को पांच-पांच, चूरू, दौसा और डीडवाना को आठ-आठ बसें, हनुमानगढ़ को 25, जालौर को 13, खेतड़ी और विद्याधर नगर को 15-15 बसें दी जाएंगी। जोधपुर और सरदारशहर को चार-चार, करौली को दो, कोटा और नागौर को पांच-पांच, कोटपूतली को आठ, मत्स्य नगर को चार और टोंक को नौ बसें आवंटित की जाएगी।

You may have missed