Rajasthan RIICO Vacancy 2026: पदों की संख्या बढ़ी, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय
RIICO भर्ती 2026 अपडेट: पदों की संख्या बढ़ी, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय
Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने वर्ष 2026 की भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय थी, अब उसे बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दिया गया है। इसके साथ ही पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan RIICO Bharti 2026: अब 121 पदों पर भर्ती
पहले इस भर्ती अभियान के तहत 98 पदों को भरा जाना था, लेकिन संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब कुल 121 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न विभागों में शामिल प्रमुख पद इस प्रकार हैं—
- जूनियर इंजीनियर (JE)
- सहायक लेखाधिकारी
- कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
- ड्राफ्ट्समैन
- अन्य तकनीकी पद
पदवार शैक्षणिक योग्यता:-
- जूनियर इंजीनियर (JE): सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य।
- सहायक लेखाधिकारी: B.Com की डिग्री जरूरी, साथ ही अकाउंट्स का ज्ञान आवश्यक।
- कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant): 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और RSCIT सर्टिफिकेट अनिवार्य।
- ड्राफ्ट्समैन व अन्य तकनीकी पद: संबंधित ट्रेड/फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया:-
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:–
- लिखित परीक्षा – सामान्य ज्ञान, राजस्थान का इतिहास-भूगोल और संबंधित विषय से प्रश्न।
- टाइपिंग टेस्ट (केवल कनिष्ठ सहायक पद के लिए)
- दस्तावेज सत्यापन
सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
👉 अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।