Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें जरुरी योग्यता
Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें जरुरी योग्यता
Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य की प्रमुख औद्योगिक संस्था राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इतने पदों पर होगी नियुक्ति:-
जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत कुल 98 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), ड्राफ्ट्समैन समेत अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
पदानुसार शैक्षणिक योग्यता:-
- जूनियर इंजीनियर (JE): सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य।
- सहायक लेखाधिकारी: कॉमर्स में स्नातक (B.Com) तथा लेखा कार्य का ज्ञान आवश्यक।
- जूनियर असिस्टेंट: 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, साथ ही RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर सर्टिफिकेट जरूरी।
- ड्राफ्ट्समैन/अन्य तकनीकी पद: संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन:-
इच्छुक अभ्यर्थी RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।