राजस्थान पंचायत चुनाव 2026-27: ‘छोटी सरकार’ के लिए महासंग्राम; जानिए संभावित तारीखें, नए नियम और योग्यता की पूरी जानकारी
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026-27: ‘छोटी सरकार’ के लिए महासंग्राम; जानिए संभावित तारीखें, नए नियम और योग्यता की पूरी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर ग्रामीण सरकार चुनने की तैयारी तेज हो गई है। आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कई अहम बदलावों की घोषणा की है, जिससे यह चुनाव पिछले वर्षों की तुलना में अलग नजर आएंगे। खास बात यह है कि 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी इस बार मतदान कर सकेंगे।
संभावित कार्यक्रम (Rajasthan Panchayat Election 2026)
उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आयोग को 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है।
- मतदाता सूची पुनरीक्षण: 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर नई वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है।
- चरणबद्ध मतदान: प्रदेश की 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में मार्च–अप्रैल 2026 के दौरान चरणों में चुनाव होने की संभावना है।
मतदान में बड़ा बदलाव: हाइब्रिड सिस्टम लागू
इस बार चुनाव में बैलेट पेपर और ईवीएम दोनों का इस्तेमाल होगा।
- पंच और सरपंच पद: इन पदों के लिए मतदान मतपत्र और मतपेटी से होगा। मतदाताओं को मुहर लगानी होगी।
- जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य: इन पदों के लिए पहले की तरह ईवीएम से मतदान कराया जाएगा।
चुनाव लड़ने की प्रमुख शर्तें
- न्यूनतम आयु: उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
- मतदाता सूची में नाम: संबंधित पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
- शैक्षिक योग्यता: पूर्व में अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में दी गई ढील यथावत है।
- दो संतान नियम: दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को फिलहाल चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। इस नियम में बदलाव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
- शौचालय अनिवार्यता: घर में कार्यात्मक शौचालय होना और खुले में शौच न करना आवश्यक शर्त है।
आरक्षण व्यवस्था
- महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू रहेगा।
- SC, ST और OBC वर्गों के लिए रोटेशन प्रणाली के तहत आरक्षण तय होगा, जिसके लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
मतदाताओं के लिए अहम बातें:-
- वोट डालने के लिए वोटर आईडी के अलावा आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र भी स्वीकार होंगे।
- मतदाता सूची का आधार विधानसभा चुनाव की सूची को बनाया गया है, जबकि चल रही जनगणना प्रक्रिया का इस चुनाव से सीधा संबंध नहीं है।