आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

9

आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य सह-आरोपियों की लंबित अपीलों पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि इन अपीलों पर अब 16 फरवरी से नियमित (डे-टू-डे) सुनवाई शुरू की जाएगी और इस दौरान किसी भी पक्ष की ओर से स्थगन की मांग स्वीकार नहीं होगी। न्यायाधीश अरुण मोंगा और न्यायाधीश योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ये अपीलें समयबद्ध हैं। अतः इनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अनिवार्य है। राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनवाई का समय भी निर्धारित कर दिया है। अपीलों को प्रतिदिन बोर्ड के अंत में या दोपहर 2 बजे (जो भी पहले हो) लिया जाएगा। सुनवाई तब तक लगातार जारी रहेगी, जब तक कि सभी अधिवक्ताओं की बहस पूरी नहीं हो जाती।

You may have missed