Rajasthan: नए साल का तोहफा, राजस्थान में 124 IAS, IPS और IFS अधिकारियों को पदोन्नति, आज से मिला नया पदनाम
Rajasthan: नए साल का तोहफा, राजस्थान में 124 IAS, IPS और IFS अधिकारियों को पदोन्नति, आज से मिला नया पदनाम
Rajasthan News : नए साल के आगमन से ठीक पहले बुधवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के कुल 124 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए पदनाम प्रदान किए गए। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार अजिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा दिनेश कुमार को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता और राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हरीशचन्द्र माथुर एवं राजेश कुमार यादव के पदों को क्रमोन्नत करते हुए उन्हें पदोन्नति के बाद भी वर्तमान पदों पर ही रखा गया है।
इसके अलावा पदोन्नति के पश्चात नवीन जैन को मंत्रिमंडल सचिवालय, सामान्य प्रशासन, सम्पदा, स्टेट मोटर गैराज एवं नागरिक उड्डयन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पदेन चीफ ऑफ प्रोटोकॉल, नागरिक उड्डयन महानिदेशक और आवासीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कृष्णकांत पाठक को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। नथमल डिडेल को वित्त (कर) विभाग में विशिष्ट सचिव, अरविंद कुमार पोसवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव तथा इकबाल खान को नि:शक्तजन आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव बनाया गया है।
इन IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति:-
सुपर टाइम स्केल में 11 अधिकारी — प्रकाश राजपुरोहित, डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, इंद्रजीत सिंह, नेहा गिरी, विश्व मोहन शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, नलिनी कठोतिया, राजेंद्र विजय, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरमानी और महावीर प्रसाद।
कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में 10 अधिकारी — उत्सव कौशल, डॉ. गौरव सैनी, श्वेता चौहान, अवधेश मीणा, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार, अक्षय गोदारा, श्रीनिधि, डॉ. सौम्या झा और डॉ. महेंद्र खड़गावत।
वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में 12 अधिकारी — यक्ष चौधरी, प्रीतम कुमार, यशार्थ शेखर, डॉ. अंशु प्रिया, सक्षम गोयल, दिव्यांश सिंह, श्रद्धा गोमे, मोहित कासनिया, भैसारे शुभम अशोक, सोनिका कुमारी, श्रेष्ठा और चारू।
सलेक्शन स्केल में 22 अधिकारी — आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहाएन, अरविंद पोसवाल, प्रदीप गवांडे, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, लक्ष्मी नारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉ. मनीषा अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित, मुकुल शर्मा और अजय सिंह राठौड़।
भारतीय पुलिस सेवा
दो नए एडीजी — प्रफुल्ल कुमार और एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा।
नौ नए आईजी — लवली कटियार, डॉ. प्रीति चंद्रा, राहुल कोटोकी, डॉ. विकास पाठक, डॉ. राहुल जैन, ओमप्रकाश द्वितीय, राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गोयल और कालूराम रावत।
11 नए डीआईजी — राशि डोगरा डूडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, डॉ. किरण कैंग सिद्धू, जय यादव, अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार विश्नोई, विनीत कुमार बंसल और नारायण टोगस।