राजस्थान: 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए छात्रों को अंतिम ऑनलाइन आवेदन का मौका, पढ़े खबर

राजस्थान: 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए छात्रों को अंतिम ऑनलाइन आवेदन का मौका, पढ़े खबर

भीलवाड़ा। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी या किसी अन्य कारण से बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन न कर पाने वाले छात्र अब 21 से 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रदेश के शिक्षा विभागीय परीक्षा पंजीयक शीशराम कुलहरि ने सभी डाइट प्राचार्यों और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जो सत्र 2025-26 में आरटीई नियमों के तहत नियमित अध्ययनरत रहे।

डेटा और फोटो सुधार का मौका:

जिन छात्रों के आवेदन पहले भरे जा चुके हैं, लेकिन उनके डेटा, फोटो या हस्ताक्षर में त्रुटि है, वे 21 से 23 जनवरी तक इसमें सुधार करवा सकेंगे। लिंक स्कूल और सीबीईओ लॉगिन पर उपलब्ध रहेगा।

बंद स्कूलों को पोर्टल से हटाने के निर्देश:

विभाग ने जिलों को आदेश दिए हैं कि बंद हुए या सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को पोर्टल से हटाया जाए। नवगठित जिलों और ब्लॉकों में स्कूलों का सत्यापन करने के बाद ही परीक्षा केंद्र मैपिंग पूरी की जाएगी।

Scroll to Top