Rajasthan Home Guard Physical Date: इस तारीख से होमगार्ड भर्ती 2023 शारीरिक परीक्षा शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
Rajasthan Home Guard Physical Date: इस तारीख से होमगार्ड भर्ती 2023 शारीरिक परीक्षा शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
Rajasthan Home Guard Physical Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान ने होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा को लेकर नया नोटिस जारी किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल (PST) की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आमंत्रित किए गए थे। अब लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट की तारीख स्पष्ट कर दी गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती:-
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3842 पद भरे जाएंगे। इनमें 3545 पद शहरी क्षेत्र के होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए और 297 पद सीमा गृह रक्षक के लिए निर्धारित हैं।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन:-
चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता और विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा: 25 अंक
- विशेष योग्यता: 20 अंक
- कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।
इन जिलों में होंगे फिजिकल टेस्ट
शारीरिक परीक्षा का आयोजन राज्य के नौ जिलों—अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर—में किया जाएगा। जिला प्रशिक्षण केंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित होगी।
Rajasthan Home Guard Physical: जान लें डिटेल्स
| प्रदर्शन समय | प्राप्त अंक |
|---|---|
| 3 मिनट 30 सेकंड तक | 15 अंक |
| 3 मिनट 45 सेकंड तक | 10 अंक |
| 4 मिनट तक | 5 अंक |
| 4 मिनट से अधिक | 0 अंक |
| प्रदर्शन समय | प्राप्त अंक |
|---|---|
| 3 मिनट 30 सेकंड तक | 15 अंक |
| 3 मिनट 50 सेकंड तक | 10 अंक |
| 4 मिनट 10 सेकंड तक | 5 अंक |
| 4 मिनट 10 सेकंड से अधिक | 0 अंक |
| चिन अप की संख्या | प्राप्त अंक |
|---|---|
| 10 चिन अप | 10 अंक |
| 7 चिन अप | 7 अंक |
| 5 चिन अप | 5 अंक |
| 5 से कम | 0 अंक |
| दूरी | प्राप्त अंक |
|---|---|
| 16 फीट | 10 अंक |
| 15 फीट | 7 अंक |
| 14 फीट | 5 अंक |
| 14 फीट से कम | 0 अंक |
| मापदण्ड | सामान्य क्षेत्र (पुरुष) | सामान्य क्षेत्र (महिला) | बारां जिले के सहरिया हेतु (पुरुष) | बारां जिले के सहरिया हेतु (महिला) |
|---|---|---|---|---|
| न्यूनतम ऊँचाई | 168 से.मी. | 152 से.मी. | 160 से.मी. | 145 से.मी. |
| सीना (केवल पुरुषों के लिए) | बिना फुलाए – 81 से.मी. फुलाने पर – 86 से.मी. (कम से कम 5 से.मी. फुलाव) | लागू नहीं | बिना फुलाए – 74 से.मी. फुलाने पर – 79 से.मी. (कम से कम 5 से.मी. फुलाव) | लागू नहीं |
| वजन (केवल महिलाओं के लिए) | लागू नहीं | 47.5 कि.ग्रा. | लागू नहीं | 43 कि.ग्रा. |