Rajasthan Govt Jobs: प्रदेश के लाखों युवाओं को आरएएस सहित नई भर्तियों का इंतजार
अजमेर। राज्य के लाखों अभ्यर्थी आरएएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होते ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रदेश को नए अधिकारी व कर्मचारी मिल सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा के अलावा कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार सहित कई परीक्षाएं और साक्षात्कार आयोजित करता है। आयोग को भर्तियों के लिए कार्मिक विभाग और राज्य सरकार से अभ्यर्थना (रिक्विजिशन) मिलने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
साल 2026 के दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन फिलहाल आयोग को नई भर्तियों की अभ्यर्थना प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की नजर सरकार और कार्मिक विभाग पर टिकी हुई है।
किस वर्ष कितनी भर्तियां:-
- 2018 – 18,000
- 2019 – 12,500
- 2020 – 8,100
- 2021 – 6,540
- 2022 – 10,300
- 2023 – 17,350
- 2024 – 11,205
- 2025 – 12,394
1.25 लाख भर्तियों की घोषणा:-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 1.25 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। इनमें चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता, कृषि, आयुर्वेद और तकनीकी शिक्षा विभाग की भर्तियां प्रमुख मानी जा रही हैं। साथ ही आरएएस 2025-26 की नई भर्ती की भी उम्मीद जताई जा रही है।
2025 में मिली थी यह भर्तियां:-
- लेक्चरर (आयुर्वेद) – 8 पद
- डिप्टी कमांडेंट – 4 पद
- सहायक विद्युत निरीक्षक – 9 पद
- जूनियर केमिस्ट – 13 पद
- सहायक कृषि अभियंता – 281 पद
- पशु चिकित्सा अधिकारी – 1100 पद
- सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर – 1015 पद
- प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) – 3225 पद
- वरिष्ठ अध्यापक – 6500 पद
- कनिष्ठ विधि अधिकारी – 12 पद
- प्राध्यापक कृषि – 500 पद
- सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) – 574 पद
- सांख्यिकी अधिकारी – 113 पद
- संरक्षण अधिकारी – 12 पद
- सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी – 28 पद