Rajasthan Budget Session: 28 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, जानें क्यों

Rajasthan Budget Session: 28 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, जानें क्यों

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। सत्र से पहले सदन की कार्यवाही को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि यह बैठक दोपहर 3 बजे उनके चेंबर में आयोजित होगी, जिसमें विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है।

देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र को सार्थक और प्रभावी बनाना है। उन्होंने सभी दलों से रचनात्मक सुझाव देने का आग्रह किया, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और व्यवस्थित चर्चा संभव हो सके।

सभी दलों के सहयोग की अपील:-

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक हुई अधिकांश सर्वदलीय बैठकों में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होते रहे हैं। हालांकि पिछली बैठक में कांग्रेस के नेता उपस्थित नहीं हो सके थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार सभी दल बैठक में भाग लेंगे और सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से चलाने में सहयोग करेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत:-

गौरतलब है कि बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य का बजट पेश किया जा सकता है, हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय अभी शेष है।

Scroll to Top