राजस्थान: प्रदेश में कफ सिरप से मौत के आरोप खारिज, सरकार ने 29 दवाओं से हटाया प्रतिबंध; पढ़े पूरी खबर

post 579 (1)

राजस्थान: प्रदेश में कफ सिरप से मौत के आरोप खारिज, सरकार ने 29 दवाओं से हटाया प्रतिबंध; पढ़े पूरी खबर

जयपुर। सीकर और भरतपुर जिलों में पिछले वर्ष कफ सिरप की खेप से हुई कथित मौतों के मामले में राज्य सरकार ने अब स्थिति स्पष्ट करते हुए आरोपों को खारिज कर दिया है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (आरएमएससी) ने केयोंस फार्म की जिन 29 दवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई थी, उनकी आपूर्ति दोबारा शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रयोगशाला परीक्षण और गुणवत्ता जांच में संबंधित दवाएं मानकों पर खरी उतरी हैं, इसलिए एहतियातन लगाया गया प्रतिबंध अब हटाया जा रहा है।

वितरण बहाल करने के निर्देश:-

निगम की ओर से जारी अलग-अलग निर्देशों में सभी जिला औषधि भंडारों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) और सरकारी चिकित्सा संस्थानों को रोकी गई दवाओं का वितरण पुनः प्रारंभ करने को कहा गया है, ताकि अस्पतालों में दवा उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग का पक्ष:-

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान सावधानी बरतते हुए आपूर्ति रोकी गई थी। उनका कहना है कि कुछ अस्पतालों में दवा की कमी की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके चलते मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ी थीं।

विधानसभा में उठा था मुद्दा:-

उल्लेखनीय है कि कफ सिरप से मौतों के आरोपों को लेकर 3 फरवरी को चल रहे बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार विरोध दर्ज कराया था और सरकार से जवाब मांगा था।

You may have missed