पूगल: अचानक सडक़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी, चार जने हुए घायल
पूगल: अचानक सडक़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी, चार जने हुए घायल
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में 682 आरडी के पास एक बोलेरो गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यदर्शी व समाजसेवी सत्तासर निवासी राजेश कड़ेला के अनुसार बोलेरो गाड़ी पूगल की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगडऩे से गाड़ीअनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेतों में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही समाजसेवी राजेश कड़ेला ने आसपास के लोगों को बुलाकर राहत कार्य शुरू किया और बोलेरो में सवार चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अपनी गाड़ी से पूगल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी सवारों को हल्की चोटें आई हैं।