शादी समारोह में तस्करों की मौजूदगी पड़ी भारी, एसपी ने कांस्टेबल पर की सख्त कार्रवाई

post 628 (1)

शादी समारोह में तस्करों की मौजूदगी पड़ी भारी, एसपी ने कांस्टेबल पर की सख्त कार्रवाई

Rajasthan News: झालावाड़ के भालता थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी को अपनी शादी में संदिग्ध तस्करी आरोपियों की मौजूदगी महंगी पड़ गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कांस्टेबल अशोक विश्नोई को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को नागौर में आयोजित विवाह समारोह में जिले से लगभग 500 किलोमीटर दूर कार्यक्रम रखा गया था। आरोप है कि 1 और 2 फरवरी को हुए विभिन्न आयोजनों में झालावाड़ व मध्य प्रदेश सीमा से जुड़े मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों ने शिरकत की।

फोटो-वीडियो हुए वायरल:-

शादी के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया व पुलिस ग्रुपों में वायरल हो गए। इनमें कथित आपराधिक प्रवृत्ति के लोग दूल्हे के साथ नजर आए और नोट उड़ाते दिखाई दिए। इससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठे।

कई आरोपी समारोह में मौजूद:-

एसपी के मुताबिक, कार्यक्रम में पप्पू तंवर, रमेश तंवर, चैन सिंह, कन्हैया तंवर, मांगीलाल भील, राकेश तंवर, रामगोपाल, दुर्गालाल और रामबाबू रुहेला सहित कई आरोपी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल जांच शुरू की।

सख्त कार्रवाई का संदेश:-

एसपी अमित बुडानिया ने स्पष्ट किया कि पुलिस की साख को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। विभागीय जांच पूरी होने के बाद कांस्टेबल अशोक विश्नोई को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अधिकारियों ने कहा कि अनुशासनहीनता और अपराधियों से किसी भी तरह की नजदीकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।