बॉर्डर के नजदीक खेत में मिली पिस्तौल सहित तस्करी का समान, पुलिस व बीएसएफ की टीमें हाई अलर्ट
खाजूवाला, पुलिस व बीएसएफ की टीम ने अन्र्तराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक हथियार तस्करी को नाकाम किया है। बॉर्डर के नजदीक गांव में टीम को पिस्तोल, राऊण्ड व ड्रोन मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया।
खाजूवाला वृताधिकारी अमरजीत चावला ने बताया कि बिती रात पाकिस्तान की ओर से कुछ तस्करी की सूचना बीएसएफ व पुलिस को मिली। जिसपर दोनों टीमों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। जिसपर 24 केएनडी में फरसाराम के खेत में 5 पिस्तौल, 325 राऊण्ड के साथ एक बड़ा ड्रोन मिला। यह समान 8 पैकेट में पैक थे। जिसके बाद पुलिस व बीएसएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया तथा इस सम्बन्ध में कार्रवाई की गई।