PM Kisan Yojana: राजस्थान के लाखों किसानों का इंतजार खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 22वीं किस्त के करोड़ों रुपए

post 974 (1)

PM Kisan Yojana: राजस्थान सहित देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बजट 2026 और होली का त्योहार बीतने के बाद किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त कब आएगी। अब सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

राजस्थान में 66 लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं। लंबे समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि यह किस्त फरवरी के अंत तक जारी हो सकती है, लेकिन अब सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी तारीख स्पष्ट कर दी है।

घोषणा के मुताबिक 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार दौरे के दौरान एक सिंगल क्लिक के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।

होली के बाद किसानों को बड़ी सौगात:-

कई किसानों को उम्मीद थी कि बजट 2026 के बाद या होली के मौके पर यह किस्त जारी की जाएगी। हालांकि तकनीकी प्रक्रियाओं और आधिकारिक कार्यक्रमों के कारण इसमें थोड़ा विलंब हुआ। अब 13 मार्च की तारीख तय होने के बाद राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों से लेकर हाड़ौती क्षेत्र तक किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त, तुरंत करें ये जरूरी काम:-

हालांकि सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है, लेकिन राजस्थान के कुछ किसानों को यह राशि नहीं मिल सकती। यदि उन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं तो उनकी 22वीं किस्त अटक सकती है।

  • e-KYC अनिवार्य: बिना ई-केवाईसी के किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। इसे पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर तुरंत पूरा किया जा सकता है।
  • फार्मर आईडी बनवाना जरूरी: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • भूमि सत्यापन: यदि किसान के रिकॉर्ड में भूमि सत्यापन ‘No’ दिख रहा है, तो किस्त रुक सकती है।
  • बैंक अकाउंट लिंकिंग: किसान का आधार कार्ड बैंक खाते और DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक होना अनिवार्य है।