रील के चक्कर में मौत से खेल, पेट्रोल पंप पर एसयूवी को डीजल से नहलाया

8

रील के चक्कर में मौत से खेल, पेट्रोल पंप पर एसयूवी को डीजल से नहलाया
शिवगंज। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप पर एक युवक अपनी स्कॉर्पियो कार को डीजल से धोता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो सिरोही जिले के शिवगंज-पालड़ी एम क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है, जिस पर लोग हैरानी और नाराजगी दोनों तरह की प्रतिक्रिया जता रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और जिम्मेदारी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में युवक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के दौरान नोजल बाहर निकालकर कार की बॉडी पर डीजल डालता दिखाई दे रहा है। यह लापरवाही भरा कृत्य न केवल नियमों की अनदेखी है, बल्कि गंभीर हादसे को न्योता देने जैसा भी है। डीजल और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से इस तरह खुलेआम कार धोने से पंप पर आग लगने का बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। यदि थोड़ी सी भी चिंगारी या तकनीकी गड़बड़ी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो किस पेट्रोल पंप का है।

You may have missed