नगरीय निकायों में परिसीमन के बाद बदली आरक्षित वार्डों की तस्वीर, 10,245 वार्डों पर होंगे चुनाव

नगरीय निकायों में परिसीमन के बाद बदली आरक्षित वार्डों की तस्वीर, 10,245 वार्डों पर होंगे चुनाव

Rajasthan News: राजस्थान में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। परिसीमन के बाद आरक्षित वार्डों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। राज्य में कुल 10,245 वार्डों पर चुनाव कराए जाएंगे। इनमें से 2,194 वार्ड अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। साथ ही 60 चेयरमैन पद भी इन वर्गों को मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार एससी वर्ग के लिए 1,795 और एसटी वर्ग के लिए 399 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। परिसीमन के बाद एससी वर्ग के 552 और एसटी वर्ग के 161 अतिरिक्त वार्ड बढ़े हैं। इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के लिए करीब 24 अतिरिक्त चेयरमैन पद भी आरक्षित किए गए हैं।

इस बदलाव से शहरी निकायों में एससी-एसटी वर्ग की भागीदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ेगी। वहीं OBC आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इसी माह ओबीसी आरक्षित वार्डों की घोषणा भी की जाएगी, जिसके बाद नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Scroll to Top