राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 निरीक्षकों को आरपीएस अधिकारी पद पर पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

post 930

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 निरीक्षकों को आरपीएस अधिकारी पद पर पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Rajasthan News : जयपुर, राजस्थान पुलिस के 44 निरीक्षकों को नए साल से पहले बड़ी सौगात मिली है। इन सभी निरीक्षकों को पदोन्नत करते हुए राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी बनाया गया है। गृह (ग्रुप-1) विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदीलाल वैष्णव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन:-

जारी आदेश के अनुसार देवेंद्र प्रताप वर्मा, मदनलाल, राजेंद्र बाफना, अचलदान रत्नू, पुरुषोत्तम महरिया, बनवारी लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, रामनिवास मीणा, अजयकांत रतूड़ी और रविंद्र कुमार को आरपीएस अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसके अलावा मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र पेवा, बाबूलाल चौधरी, सरोज धायल, शिखा विश्नोई, बुद्धाराम, छत्तर सिंह, देरावर सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेश यादव, राजकुमार टेलर, निशा भटनागर, घनश्याम शर्मा, लक्ष्मीनारायण, दिनेश कुमार, निरंजन प्रताप सिंह, श्याम सिंह रत्नू, महावीर सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, अशोक चौधरी, रविंद्र प्रताप, मांगीलाल विश्नोई और नरेंद्र कुमार को भी आरपीएस कैडर में शामिल किया गया है।

समिति की अनुशंसा पर जारी हुए आदेश:-

वहीं प्रदीप कुमार शर्मा, राजीव भादू, नरपत सिंह, लक्ष्मण राम विश्नोई, आनंद कुमार, दुर्गाप्रसाद दाधीच, नवनीत बिहारी व्यास, परवेज आलम सैयद, अनिल कुमार मूंड और लाखन सिंह खटाना को भी पदोन्नति दी गई है। बताया गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 2 दिसंबर 2025 को हुई थी। समिति की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रेणी में पदोन्नत किया है।

You may have missed