LPG Gas Booking New Rule: गैस सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब इतने दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; पढ़े पूरी खबर
LPG Cylinder Booking Gap Extended To 21 Days: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम लागू किए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक अब उपभोक्ता एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे। इससे पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से नया सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।
मंत्रालय के आदेश के बाद ऑयल कंपनियों ने अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में भी बदलाव कर दिया है, ताकि 21 दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले सिलेंडर की बुकिंग संभव न हो। यह नया नियम शुक्रवार से प्रभावी हो गया है।
तेल कंपनियों ने देशभर की गैस एजेंसियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी संचालकों से कहा गया है कि वे उपभोक्ताओं को भी नए नियमों की जानकारी दें, ताकि बुकिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
इस बदलाव का उद्देश्य एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई को संतुलित रखना और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया जा रहा है।