KKR vs LSG: क्या आज सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की होगी वापसी? पढ़े खबर

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शुरुआत निराशाजनक रही है, टीम अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में केकेआर जीत की तलाश में उतरेगी और ऐसे में प्लेइंग XI में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
टीम के लिए राहत की बात यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को इस मैच में गेंदबाजी की अनुमति दे दी है, जिससे टीम संयोजन में संतुलन बढ़ेगा।
सुनील नरेन की वापसी तय:-
सुनील नरेन की फिटनेस को लेकर जो चिंता थी, वह अब लगभग खत्म हो गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा था और उस मैच में नरेन नहीं खेले थे। अब उनकी तबीयत बेहतर है और उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का अभ्यास किया है, जिससे उनके खेलने की संभावना मजबूत हो गई है।
वरुण चक्रवर्ती पर सस्पेंस:-
दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती की उपलब्धता अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। वह चोट के कारण बाहर थे, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में खराब फॉर्म को भी कारण बताया गया। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह नवदीप सैनी को मौका मिल सकता है, जैसा पिछले मैच में हुआ था।
वरुण हालिया समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन इससे पहले उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि अभ्यास सत्र में उन्होंने गेंदबाजी भी की है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद बनी हुई है।
LSG के खिलाफ KKR की संभावित प्लेइंग XI:–
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी।