खाटूश्यामजी: चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बाबा श्याम के आम दर्शन रहेंगे बंद, इस दिन खुलेंगे पट

post 819 (1)

खाटूश्यामजी: चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बाबा श्याम के आम दर्शन रहेंगे बंद, इस दिन खुलेंगे पट

खाटूश्यामजी: बाबा श्याम के 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण आम दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर 4 मार्च को सुबह निर्धारित समय पर पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

धुलण्डी के अवसर पर भक्त श्याम बाबा के साथ होली उत्सव में शामिल होंगे। हालांकि 4 मार्च रात 10 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक आम दर्शन स्थगित रहेंगे। 5 मार्च को विशेष सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम के कारण भी सामान्य दर्शन नहीं होंगे।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने और व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने यह जानकारी साझा की।