Khatu Shyamji : खाटूश्यामजी मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Khatu Shyamji : खाटूश्यामजी मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Rajasthan News: सीकर, नए साल 2026 के मौके पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए खाटूश्यामजी मंदिर प्रशासन ने अहम निर्णय लिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खाटूश्यामजी मंदिर 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक लगातार 24 घंटे खुला रहेगा। इस फैसले से भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी और वे दिन-रात बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 तक मंदिर के पट चौबीसों घंटे खुले रहेंगे। नए वर्ष में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंच रहे हैं, इसी को देखते हुए 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई है।

अब सभी श्रद्धालु सामान्य लाइन में लगकर दर्शन करेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में कुल 14 दर्शन लाइनें बनाई गई हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी को भी पैसे न दें।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 29 दिसंबर से खाटूश्यामजी में पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले और मंदिर क्षेत्र में करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जबकि पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

रींगस से खाटूश्यामजी धाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए और निशान ध्वज लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।

Scroll to Top