Khatu Shyam Ji: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, 19 घंटे बंद रहेंगे मंदिर के पट; दर्शन से पहले जान लें समय और कारण
Khatu Shyam Ji: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, 19 घंटे बंद रहेंगे मंदिर के पट; दर्शन से पहले जान लें समय और कारण
Khatu Shyam Darshan Update:विश्व प्रसिद्ध आस्था धाम श्री खाटू श्याम मंदिर में 19 फरवरी को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, 18 फरवरी की रात 10 बजे से 19 फरवरी की शाम 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस दौरान केवल निर्धारित धार्मिक विधि-विधान और सेवा-पूजा संपन्न की जाएगी। श्रद्धालु 19 फरवरी शाम 5 बजे के बाद पुनः दर्शन कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील:-
मंदिर प्रशासन ने श्याम भक्तों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय के बाद ही खाटूधाम पहुंचें और मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
महाभारत काल से जुड़ी मान्यता:-
सीकर जिले में स्थित यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा श्याम को कलयुग का भगवान माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाभारत काल में भीम के पौत्र बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। इसी बलिदान से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का आशीर्वाद दिया।
विशेष अवसरों पर रहती हैं अतिरिक्त व्यवस्थाएं:-
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु खाटू धाम पहुंचते हैं। विशेष पर्व और अनुष्ठानों के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाती हैं। 19 घंटे तक दर्शन बंद रखने का निर्णय भी उसी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। मंदिर कमेटी ने भक्तों से परंपराओं का सम्मान करने और निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने का आग्रह किया है।