खाजूवाला : प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

1003366215


खाजूवाला, खाजूवाला के जे बी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
संस्था प्रधान सुनील सिहाग ने बताया कि रविवार को 10वीं/12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 12 विद्यार्थियों को 5100 रूपये, 12वीं विज्ञान वर्ग में जिले में चौथा स्थान व उपखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कोमल शर्मा /मुरलीधर शर्मा को (96.80 प्रतिशत) 11000 रूपये की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 5वीं/8वीं में A ग्रेड, 10वीं/12वीं कला/विज्ञान/कृषि विज्ञान वर्ग में 75 प्रतिशत से अधिक अंक, खेल जगत में विद्यालय का प्रतिनिधत्व करने वाले विद्यार्थियों सहित 150 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सरकारी सेवा में जाने वाले 10 पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वृताधिकारी अमरजीत चावला सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

You may have missed