खाजूवाला: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आरोपी फरार, मामला दर्ज

खाजूवाला: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आरोपी फरार, मामला दर्ज

बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित सुभाष (37) पुत्र ताराचंद, निवासी वार्ड नंबर 22 खाजूवाला ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी चौराहे होते हुए घर की ओर जा रहे थे। तभी थार गाड़ी ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सुभाष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आरोप है कि थार चालक ने उन्हें धमकाते हुए जातिसूचक और अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सुभाष के हाथ-पांव में गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए पीडि़त को बीकानेर ले जाया गया, जिससे घटना की सूचना देने में देरी हुई। खाजूवाला पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top