खाजूवाला: जगदम्बा पीजी महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर समापन
R.खबर ब्यूरो। खाजूवाला, जगदम्बा पीजी महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने पांचवे दिन “गायत्री मन्दिर” में साफ-सफाई, पेड़-पौधों की देखरेख व अनावश्यक टहनियों की कटाई-छंटाई का श्रमदान किया। महाविद्यालय प्राचार्या गीतांजलि राठौड ने बताया कि बौध्दिक कार्यक्रम के तहत व्याख्याता दिनेश बेनीवाल सुपरवाईजर ने स्वयंसेवको को एसआईआर आवेदन भरने व उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज के बारे में विस्तृत से बताया। स्वयं सेवकों को इस सात दिवसीय शिविर में अपने आस-पास के नागरिकों व परिचितजनों को एसआईआर के बारे में व वोट के महत्व के बारे में जागरूक करने को कहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग खाजूवाला से कर्मजीत कौर ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्वयं सेवकों को वोट जुड़वाने व उसके विद्यार्थी जीवन में लाभ के बारें में बताया। जगदम्बा पीजी महाविद्यालय के सचिव प्रबंधक रतन सिहं कच्छावा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अधिकारी धनाराम चौहान ने मंच संचालन किया। महाविद्यालय के चन्द्रप्रकाश शर्मा, तरसेम सिंह व मीनाक्षी ने इस कार्यक्रम के तहत अपने-अपने विचार व्यक्त किए।


