खाजूवाला: नियम विरुद्ध पानी के बिल बकाया दिखाकर विभाग द्वारा वसूली के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
खाजूवाला: नियम विरुद्ध पानी के बिल बकाया दिखाकर विभाग द्वारा वसूली के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
खाजूवाला: खाजूवाला के निवासियों द्वारा उपखण्ड अधिकारी पंकज गढ़वाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।उपखण्ड मुख्यालय पर एकत्रित लोगो ने अपना रोष प्रकट करते हुए बताया कि वर्ष 2023 से पहले खाजूवाला ग्राम पंचायत था। उस समय सभी को निःशुल्क पेयजल सप्लाई किया जाता था। उनके बाद खाजूवाला नगरपालिका बना। अब अमृतजल योजना के तहत जलदाय विभाग द्वारा नए कनेक्शन दिए जाने का कार्य चल रहा है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से पुराने कनेक्शन के बकाया बिल दिए जा रहे है और नए कनेक्शन के लिए उन बिलो को भरने का दबाव बनाया जा रहा है। अन्यथा कनेक्शन से इनकार किया जा रहा है।समाजसेवी कमलेश गिला ने बताया कि आज कस्बे के अनेक नागरिको द्वारा उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार ने ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि जलदाय विभाग द्वारा की जा रही इस अवैध वसूली के खिलाफ कार्यवाही कर नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएं ।इसके लिए विभाग को पांच दिन का समय दिया गया है।ऐसा ना होने की स्थिति में सभी कस्बेवासी जलदाय विभाग का घेराव करेंगे। इस दौरान एडवोकेट सलीम खां, सुमेरमल स्वामी, मोहर सिंह लेघा, भूपेन्द्र सिंह, चांदुरम गोदारा, संदीप सोनी कृष्ण लाल पेंटर, नरेन्द्र मिस्त्री, मुकेश थापन आदि उपस्थित रहे।