खाजूवाला : शराब पार्टी के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, पाइप से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
खाजूवाला : शराब पार्टी के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, पाइप से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
खाजूवाला, खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 18 केजेड़ी में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया है।
वृताधिकारी अमरजीत चावला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन लोगों के बीच शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात कमरे में सोते समय लोहे की पाइप से हमला किया गया, जिससे जगदीश की मौत हो गई।
घटना सियासर चौगान स्थित चक 18 केजेड़ी फांटा पर सीसी ब्लॉक फैक्ट्री परिसर की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजू बावरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है।