खाजूवाला ब्रेकिंग: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सर्च ऑपरेशन के दौरान करोड़ों की नशीली खेप बरामद; पढ़े पूरी खबर
खाजूवाला ब्रेकिंग: राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन की खेप बरामद की है। खाजूवाला पुलिस और रावला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान केएनडी के पास 5 बीडी रोही में दो पीले रंग के संदिग्ध पैकेट बरामद किए। जांच में इन पैकेटों से करीब एक किलो हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह हेरोइन वन विभाग की रोही क्षेत्र में लावारिस हालत में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही रावला थाना के एसएचओ बलवंत कुमार मौके पर पहुंचे और सीजर की कार्रवाई शुरू की। वहीं खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी भी मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी में जुटे हैं।

खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिन पहले मिले ड्रोन और हथियार मामले से भी इस बरामदगी के संभावित संबंध खंगाले जा रहे हैं।