खाजूवाला:17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

post 163

खाजूवाला: बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। राजेश कुमार पुत्र रामप्रकाश, जाति जाटव, निवासी मदायन, जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में हर-हर महादेव ईंट भट्टा, 14 बीडी ने पुलिस में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, उनके भतीजे कर्ण (17–18 वर्ष), पुत्र अवनीश उर्फ पिंटू ने 19 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर ली है। मामले की जांच हेडकांस्टेबल मोनू सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।