ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

2

ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर

भरतपुर जिले में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के गले में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूट ले गए। ज्वेलर अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर पहले बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर आए और ज्वेलर को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात नदबई की पंजाबी कॉलोनी में हुई। स्थानीय निवासी सुभाष सोनी ने बताया- ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा (45) पुत्र शांति स्वरूप बुधवार शाम करीब 7:15 बजे नगर तिराहे पर स्थित अपनी दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहा था। जब वह अपने घर से 100 मीटर दूर था, तभी बाइक पर आए 2 बदमाशों ने योगेंद्र को गोली मार दी, जो उसके गले में लगी। गोली लगते ही योगेंद्र स्कूटी के साथ नीचे गिर गया। बदमाश योगेंद्र का सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग गए। बदमाश नगर रोड की तरफ से आए थे और गलियों के अंदर से होते हुए भाग निकले। योगेंद्र जेवरात से भरा ये बैग सुबह घर से दुकान पर लेकर जाता था और शाम को घर लाता था। वारदात के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए और योगेंद्र को नदबई अस्पताल ले गए।