ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का जवाबी हमला, यूएई-कुवैत पर दागे ड्रोन्स और मिसाइलें
ईरान-अमेरिका-इज़रायल युद्ध का आज 38वां दिन है और हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच Donald Trump ने Iran को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यदि Strait of Hormuz को जल्द नहीं खोला गया और युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता नहीं किया गया, तो ईरान के पावर प्लांट्स और प्रमुख पुलों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे) तक की डेडलाइन भी तय की है।
ट्रंप की इस चेतावनी के बाद ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरानी सेना ने United Arab Emirates और Kuwait पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। दोनों देशों ने पुष्टि की है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को रोकने में जुटे हुए हैं।
दरअसल, युद्ध की शुरुआत से ही ईरान लगातार यूएई और कुवैत को निशाना बना रहा है। ईरान का फोकस इन देशों के तेल भंडार, ऊर्जा संयंत्रों, बुनियादी ढांचे और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर है। लगातार हमलों के कारण कई ऊर्जा प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है, जिससे आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
ईरान का कहना है कि ये हमले इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि यूएई और कुवैत, United States का समर्थन कर रहे हैं और उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए किया जा रहा है।