ईरान ने फिर किया दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, आग लगने के बाद उड़ानें रद्द

post 1088 (1)

अमेरिका (United States Of America), इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध लगातार और गंभीर होता जा रहा है। आज इस संघर्ष का 17वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान भी इज़रायल के साथ-साथ अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों को निशाना बना रहा है। इसी बीच ईरान ने एक बार फिर United Arab Emirates पर हमला किया है।

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला:-

ईरान ने आज सुबह दुबई में स्थित Dubai International Airport के पास ड्रोन से हमला किया। हमले के बाद एयरपोर्ट के आसपास आग लगने की खबर सामने आई, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द:-

एयरपोर्ट के पास आग लगने की घटना के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसकी जानकारी दुबई सिविल एविएशन की ओर से दी गई। वहीं Emirates ने भी दुबई आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है और यात्रियों से अगली सूचना तक एयरपोर्ट पर यात्रा के लिए न आने की अपील की है।

फिलहाल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों को मकतूम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों के समय और यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करते रहें।