IND vs NZ Final : फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया विजेता, चौंकाने वाला दावा

post 939 (1)

IND vs NZ Final Match Prediction: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा तो क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत का पलड़ा भारी:-

फाइनल मुकाबले से पहले सट्टा बाजार में भी हलचल तेज है। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों के अनुसार भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बाजार में भारत करीब 43–44 पैसे के भाव पर चल रहा है, जिससे टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आमतौर पर जिस टीम पर कम भाव चलता है, उसे बाजार में मजबूत माना जाता है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया:-

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मैच में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया।

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया:-

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने 33 गेंदों में 100 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि टिम सीफर्ट ने 58 रन बनाए। टीम ने यह लक्ष्य 13वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों का जलवा:-

पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए ईशान किशन 263 रन बनाकर शीर्ष रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 13 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है। वहीं न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन 289 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र ने 11 विकेट लेकर गेंदबाजी में योगदान दिया है।

टीम में बदलाव संभव:-

भारतीय टीम की संभावित अंतिम एकादश में कुछ बदलाव हो सकते हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। रिंकू 45 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 665 रन बना चुके हैं और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

गेंदबाजी में भी बदलाव की संभावना है। वरुण चक्रवर्ती के महंगे स्पेल के बाद कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। कुलदीप 54 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 95 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.95 है।

अहमदाबाद में होने वाले इस खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है

नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।