25 मार्च बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
25 मार्च 2026 का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला असर लेकर आने वाला है। कुछ लोगों को व्यापार और करियर में लाभ के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ को नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहना होगा। कई राशियों के रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ के जीवन में नए अवसर दस्तक देंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि (Aries)
कल का दिन मानसिक तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है। जरूरी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे ध्यान भटक सकता है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें। पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus)
नए अवसर आपके लिए दरवाजे खोल सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा और नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। व्यापार में बड़ा बदलाव करने से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और किसी करीबी से जुड़ी खबर मन को परेशान कर सकती है।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
दिन खुशियां लेकर आएगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। धार्मिक यात्रा या शुभ कार्य का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य और मेहमान के आने के योग हैं।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात जीवन में बदलाव ला सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं और खर्च बढ़ सकते हैं।
पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।
तुला राशि (Libra)
जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी परिचित के निधन की खबर मन को दुखी कर सकती है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन प्रगति देने वाला रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
नई साझेदारी या काम में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें। उधार देने से बचें और परिवार में मतभेद से बचकर रहें।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: गुरु को हल्दी अर्पित करें।
मकर राशि (Capricorn)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर तनाव और बीपी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
किसी की बातों में आकर पार्टनर पर शक करना रिश्ते बिगाड़ सकता है। संयम और समझदारी से काम लें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला
- उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।
मीन राशि (Pisces)
कामों में रुकावट आ सकती है और विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में गिरावट संभव है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।