19 फरवरी गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
19 फरवरी गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
19 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ को संभलकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि
आज आपका दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों के लिए दिन राहत भरा रहेगा और वे नई पढ़ाई की योजना बना सकते हैं। अनावश्यक फोन इस्तेमाल से बचें। पैसों के मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और काम में मन लगा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। परिवार में मधुरता बनी रहेगी और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफलता दिलाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जिम्मेदारियों को टालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट के संकेत हैं।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से लंबी बातचीत रिश्तों को मजबूत बनाएगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। नए विचार मन में आएंगे।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। बिजनेस ट्रिप पर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि
उत्साह और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। विरोधी शांत रहेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार में नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी पुराने ऋण से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
दिन बेहतर रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। सेहत के प्रति सजग रहें और संतुलित आहार लें। नए मित्र बन सकते हैं।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें।
धनु राशि
दिन सामान्य रहेगा। काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन खास है। गृहिणियां नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकती हैं।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि
दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कुंभ राशि
दिन उत्तम रहेगा। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लाभकारी रहेगी।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला या आसमानी
- उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
मीन राशि
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। रचनात्मक विचारों से समाज में पहचान मिलेगी। व्यवसाय में नए प्रयोग लाभ देंगे। मौसम परिवर्तन से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।