27 दिसंबर शनिवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

27 दिसंबर शनिवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

27 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ रहा है। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कहां मिलेगी सफलता और किन बातों में बरतनी होगी सावधानी, आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में उलझनें बनी रह सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। घर में मेहमान आने से खर्च बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने का प्रयास करें।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं।

वृष राशि

दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसायिक कार्यों में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे थकान महसूस होगी। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। माता-पिता से मतभेद हो सकता है, लेकिन तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम न मिलने से थोड़ी निराशा रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। निर्णय क्षमता में सुधार आएगा। परिवार का उधार काफी हद तक चुका सकते हैं।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: तुलसी में जल अर्पित करें।

कर्क राशि

आज आप पुराने और रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में गोपनीय जानकारी लीक न होने दें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पुरानी गलतियों से सबक लें।

  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि

दिन उलझनों से भरा रह सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी अपरिचित के साथ बड़ी रकम निवेश न करें। कुछ मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज का दिन संतुलित रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की खुशी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में रुका काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि

मेहनत से कार्य करने का दिन है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साझेदारी में काम करने से पहले सावधानी बरतें। किसी पुरानी गलती को लेकर मन परेशान रह सकता है।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

दिन तनावपूर्ण रह सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। संतान के परीक्षा परिणाम से राहत मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं, संवाद बनाए रखें। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा संभव है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि

आज अध्ययन और आध्यात्म से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। किसी कानूनी मामले में जीत संभव है। विवादों से दूरी बनाए रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला
  • उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि

यात्रा और वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: आसमानी
  • उपाय: शिव जी का अभिषेक करें।

मीन राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Scroll to Top