16 फरवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
16 फरवरी सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
16 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को संभलकर कदम बढ़ाने की सलाह है। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में नुकसान की आशंका है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं और जीवनसाथी से विवाद संभव है।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार में नया कार्य शुरू करने से बचें और जोखिम न लें। परिवार में जीवनसाथी या भाई-भतीजे से मतभेद हो सकते हैं।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। व्यापार में नई डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: दूधिया सफेद या चांदी
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
सिंह राशि
दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में नया ऑफर मिल सकता है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: नारंगी या सुनहरा
- उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि
सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में रुका कार्य पूरा होगा। धार्मिक यात्रा का योग है।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: गहरा हरा
- उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
दिन शुभ रहेगा। नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खानपान पर ध्यान दें। व्यापार में हानि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बदलाव से बचें। परिवार में विवाद से दूर रहें।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें।
धनु राशि
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार में हानि संभव है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: महरून
- उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मकर राशि
नया वाहन खरीदने का योग है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। व्यापार में सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कुंभ राशि
दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। नया वाहन या भवन खरीदने का योग है।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला या आसमानी
- उपाय: जरूरतमंद को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
मीन राशि
ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नई योजना बनेगी। न्यायालय मामलों में सफलता मिल सकती है। मांगलिक कार्य के योग हैं।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: सुनहरा या पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।