09 जनवरी शुक्रवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
09 जनवरी शुक्रवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
9 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसरों से भरा रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, किसी टेस्ट में अच्छे अंक मिल सकते हैं। दूसरों की बातों को समझने से लाभ होगा। कानूनी मामलों में जीत आपको प्रसन्न करेगी।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: ला
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में किए गए काम से भविष्य में लाभ होगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और घर या ऑफिस का रेनोवेशन सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाना संभव है।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजगार की तलाश खत्म हो सकती है और किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना कम करें।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
कर्क राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में जल्दबाजी न करें। ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। किसी से दिया धन वापस मिल सकता है।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के लिए उपहार और घर की सजावट पर खर्च संभव है। महिलाओं के लिए नए कार्य की शुरुआत अनुकूल है।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। नई आदत से दिन की शुरुआत करेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मेहनत और व्यवहार से लाभ होगा। योजनाओं को गुप्त रखें। पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और नया वाहन खरीदने का समय अनुकूल है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। करीबी से खुशखबरी प्राप्त होगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
आज का दिन ठीक रहेगा। ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है। नया व्यापार शुरू हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम मिलेगा और आय के नए स्रोत मिलेंगे।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रुका काम पूरा होगा। बिजनेस में बदलाव सोच सकते हैं। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुम्भ राशि
आज मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। विदेशी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
- शुभ अंक: 11
- शुभ रंग: आसमानी
- उपाय: गरीबों को काले तिल दान करें।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। नई चीजों में रुचि बढ़ेगी। रुका पैसा मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।