Govt Jobs: युवाओं के लिए खुशखबरी, बिजली निगमों में बड़ी भर्ती का रास्ता साफ, 2005 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी
Govt Jobs: युवाओं के लिए खुशखबरी, बिजली निगमों में बड़ी भर्ती का रास्ता साफ, 2005 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी
जयपुर: राज्य के बिजली निगमों में लंबे समय से अटकी भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। ऊर्जा विभाग ने 2005 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दे दी है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।
यह भर्ती राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और तीनों डिस्कॉम— जयपुर डिस्कॉम, अजमेर डिस्कॉम तथा जोधपुर डिस्कॉम में की जाएगी।
आदेश के मुताबिक जूनियर इंजीनियर के 869, जूनियर अकाउंटेंट के 371 और कॉमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के 765 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।
कर्मचारी संगठनों ने इस निर्णय को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे विभागीय कामकाज को मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल के लिए सरकार का आभार जताया है।