Govt Job: RSSB की इन 5 भर्तियों में युवाओं का जबरदस्त उत्साह, अब तक 6 लाख से अधिक आवेदन
Govt Job: RSSB की इन 5 भर्तियों में युवाओं का जबरदस्त उत्साह, अब तक 6 लाख से अधिक आवेदन
RSSB: जयपुर, राजस्थान में सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की विभिन्न भर्तियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार कई भर्तियों में अब तक लाखों फॉर्म जमा हो चुके हैं और अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ आवेदन की रफ्तार और तेज हो गई है।
भर्ती की स्थिति:
- फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए अब तक 1,80,323 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, अंतिम तिथि 4 फरवरी है।
- पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती में 46,651 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, अंतिम तिथि 5 फरवरी।
- कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में 69,030 आवेदन दर्ज किए गए हैं, अंतिम तिथि 11 फरवरी।
- सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती में है, जिसमें 2,07,154 आवेदन हो चुके हैं।
- लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 1,03,789 फॉर्म भरे जा चुके हैं, अंतिम तिथि 25 फरवरी है।
अधिकारिक चेतावनी: बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय पर आवेदन न छोड़ें और समय रहते फॉर्म जमा करें।