राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

11

राज्यपाल हरिभाऊ बागडेआईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को आज एसएमएस हॉस्पिटल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। राज्यपाल आज अपनी रूटिन जांच करवाने दोपहर करीब 1 बजे एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उनकी अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको भर्ती कर लिया। एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक राज्यपाल ब्लड समेत अन्य रूटिन इंवेस्टिगेशन के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। यहां जांच के दौरान घबराहट होने के बाद उनको बुखार आ गया, जिसके बाद उनको मेडिकल आईसीयू 2 में भर्ती किया गया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर के मुताबिक राज्यपाल को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही किडनी में थोड़ी समस्या को देखते हुए यहां जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी की टीम की देखरेख में ट्रीटमेंट किया जा रहा है। वहीं, राज्यपाल के यूरिन और ब्लड की दोबारा सैंपलिंग कराकर उन्हें टेस्टिंग के लिए भिजवाया है। राज्यपाल के ट्रीटमेंट के लिए 7 से ज्यादा डॉक्टरो की टीम का एक मेडिकल बोर्ड बनाया है। इसमें जनरल मेडिसिन, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी से सीनियर डॉक्टर्स है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं।