Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी भी चमकी; जानिए आज MCX पर क्या हैं भाव
Gold Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सोने का भाव करीब 0.75 फीसदी यानी 1,202 रुपये बढ़कर 1,60,875 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। डॉलर में कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों को मजबूती मिली है। इस बीच मुनाफावसूली के कारण डॉलर इंडेक्स करीब 0.40 फीसदी गिरकर 98.94 पर आ गई है।
चांदी में भी जोरदार उछाल:-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज मजबूत तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 2.25 फीसदी यानी 5,909 रुपये बढ़कर 2,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड करती दिखाई दी।
सोने का वैश्विक भाव:-
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोना करीब 1.26 फीसदी यानी 63.90 डॉलर बढ़कर 5,142.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.04 फीसदी या 52.68 डॉलर की बढ़त के साथ 5,134.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
चांदी का वैश्विक भाव:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में करीब 2.87 फीसदी यानी 2.43 डॉलर बढ़कर 84.62 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर 2.62 फीसदी या 2.16 डॉलर की तेजी के साथ 84.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।