Gold-Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें आज की नई कीमतें

Gold Rate Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में सोना कमजोर रुख के साथ लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। शुरुआती ट्रेडिंग में MCX पर सोना करीब 0.47% यानी 714 रुपये गिरकर 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेड करता दिखाई दिया। मजबूत US डॉलर की वजह से निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने के दाम नीचे आए।
चांदी भी फिसली:-
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी 0.64% यानी 1,564 रुपये टूटकर 2,42,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
ग्लोबल मार्केट में सोना कमजोर:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। Comex पर गोल्ड 0.65% यानी 31 डॉलर गिरकर 4,787 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा, जबकि स्पॉट गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 4,762 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा।
चांदी में मिला-जुला रुख:-
वैश्विक बाजार में चांदी का ट्रेंड मिश्रित रहा। Comex पर चांदी में गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्पॉट सिल्वर हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया।
कच्चे तेल में तेजी:-
वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। WTI क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड भी बढ़त के साथ 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।