Gold Silver Price Today: सोना लुढ़का, चांदी में भी भारी गिरावट, जानें आज की नई कीमतें
Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुएं लाल निशान में कारोबार करती नजर आईं।
Multi Commodity Exchange (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1,311 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह सोने में करीब 2.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब मुनाफावसूली का असर दिख रहा है।
चांदी में भी तेज गिरावट:-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। MCX पर चांदी 2,794 रुपये टूटकर 2,29,701 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जिससे बाजार में कमजोरी का रुख साफ नजर आ रहा है।
वैश्विक बाजार में भी दबाव:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। COMEX पर सोना 0.22% यानी 10.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,669.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं स्पॉट गोल्ड 0.62% गिरकर 4,648.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
चांदी की बात करें तो COMEX पर यह 0.99% यानी 0.69 डॉलर टूटकर 72.24 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि स्पॉट सिल्वर 1.24% की गिरावट के साथ 72.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
क्या हैं अहम स्तर:-
एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के मुताबिक घरेलू बाजार में 1,57,600 से 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,800 से 4,880 डॉलर प्रति औंस मजबूत रेजिस्टेंस जोन है। जब तक ये स्तर पार नहीं होते, कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना कम है। वहीं नीचे की ओर 1,44,000 से 1,45,000 रुपये (घरेलू) और 4,400 डॉलर (वैश्विक) महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल माने जा रहे हैं।